नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दिलशाद गॉर्डन स्थित स्वामी दयानंद अस्पताल के मातृ एवं शिशु (एमसीएच) ब्लॉक में दो लिफ्ट और प्रतीक्षालय क्षेत्र के लिए रोगियों और उनके परिजन को अभी और इंतजार करना होगा। लिफ्ट नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, प्रतीक्षालय नहीं होने से मरीजों के तीमारदारों को भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्वामी दयानंद अस्पताल नगर निगम के सबसे पुराने अस्पतालों में से एक है। यहां पर गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए तीन मंजिला एमसीएच ब्लॉक बना हुआ है। इसकी लिफ्ट काफी समय से खराब पड़ी थीं। अस्पताल प्रशासन की मांग पर पिछले साल सितंबर में निगम ने ब्लॉक में दो नई लिफ्ट लगाने और प्रतीक्षालय क्षेत्र बनाने के लिए बजट पास कर दिया था। दो लिफ्ट लगाने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.