इंदौर, फरवरी 20 -- शहर के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल में व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ महीने पहले हुए चूहा कांड की घटना अभी लोगों के जेहन से उतरी भी नहीं थी कि अब अस्पताल में नया "बिल्ली कांड" सामने आ गया है। अस्पताल के ओपीडी यानी बाह्य रोगी विभाग में एक बिल्ली ने बच्चों को जन्म दे दिया, जिससे अस्पताल की साफ-सफाई और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार अस्पताल के सबसे संवेदनशील एचआईवी संक्रमण वार्ड में भी बिल्लियां खुलेआम घूमती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, एचआईवी मरीजों के लिए बनाए गए मेडिसिन कक्ष में भी बिल्लियों के कारण गंदगी फैल रही है। यहां केंद्र सरकार द्वारा एचआईवी मरीजों को हर महीने हजारों रुपये की मुफ्त दवाओं का वितरण किया जाता है, लेकिन अव्यवस्था के चलते मरीजों को दी जाने वाली दवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.