पीलीभीत, नवम्बर 7 -- मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2024 बैच के विद्यार्थियों द्वारा पैथोलॉजी विभाग के मार्गदर्शन में एटकॉम के अंतर्गत टीम स्पिरिट विषय पर एक विशेष गतिविधि का आयोजन किया। जिसमे छात्रों ने अभिनय के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी। चार समूहों में विभाजित छात्रों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। जिसमें ग्रुप बी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें फज़ाइल मोहम्मद, गार्गी राजपूत, हर्षित कुमार, इमरान खान, जानवी तायल, झलक वर्मा, कैफ़, काजल देवी, काजल कुमावत, कनव कुमार, कनिष्का यादव, कीर्ति गंगवार, खुशी, खुशी सोनकर, किरण, कृष्णा कौशिक, कुनाल शर्मा, लोकेश कुमार शर्मा, माधवेन्द्र कुमार त्रिपाठी, महक, महफूज़ अली, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद इमाद खान, मोहम्मद इजलाल खान और मोहम्मद कामिल विद्यार्थी शामिल थे। छात्र यश पांडेय ने कव...