हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज में भौतिक विज्ञान विभाग और आर्यभट्ट शोध एवं प्रेषण विज्ञान संस्थान नैनीताल की ओर से 'प्लेनेटरी परेड' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने आधुनिक दूरबीन से खगोलीय गतिविधियों को देखा। वैज्ञानिकों से अपनी जिज्ञासा को भी सवाल पूछकर दूर किया। कॉलेज के लाल बहादुर शास्त्री सभागार की छत में इसके लिए तीन दूरबीन लगाई गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.वीरेंद्र यादव, डॉ. गुरिंदर यंग रिसर्चर एरीज रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आधुनिक रिफ्लेक्टिंग टेलीस्कोप के माध्यम से ग्रहों,नक्षत्रों और अन्य खगोलीय पिंडों की जानकारी दी। खगोल विज्ञान की आधुनिक खोजों, तारों की उत्पत्ति, ग्रहों की गति और ब्रह्मांड की संरचना के बारे में भी बताया। छात्रों ने शनि,बृहस्पति, शुक...