हल्द्वानी, नवम्बर 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज के रोवर्स एवं रेंजर्स दल ने रामनगर में आयोजित 15वें राज्य स्तरीय रोवर-रेंजर समागम में शानदार प्रदर्शन किया। रोवर लीडर डॉ. गोविंद सिंह बोरा, रेंजर लीडर डॉ. रेनू रावत के नेतृत्व में कॉलेज के दल ने प्रदेशभर के 18 महाविद्यालयों से आए 300 से प्रतिभागियों को पछाड़ा। रोवर्स दल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रेंजर्स दल द्वितीय स्थान पर रहा। कॉलेज ने ऑल ओवर चैंपियनशिप की प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की। दल ने मार्च पास्ट, कलर पार्टी, ग्रुप सॉन्ग, नृत्य, बीपी सिक्स, फ्लैग सेरेमनी, भाषण, टेंट पिचिंग, पुल निर्माण और मचान जैसी 16 प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी, मुख्य प्रॉक्टर डॉ.कविता बिष्ट ने प्रतिभागियों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.