हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज और इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला महाविद्यालय को एक बार फिर क्लस्टर मोड में संचालित करने की कवायद शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इस मामले पत्र भेजा है। एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत एमबीपीजी कॉलेज में कला और विज्ञान संकाय, जबकि महिला महाविद्यालय में वाणिज्य, बीबीए और बीसीए संकाय संचालित करने की तैयारी है। हालांकि पहले गौलापार डिग्री कॉलेज भी योजना में शामिल था। अबकी गौलापार कॉलेज का नाम इसमें शामिल नहीं है। बीते साल इस तरह के प्रस्ताव पर छात्र-छात्राओं ने कड़ा विरोध किया था। इसके बाद योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। छात्रों के आक्रोश के चलते शासन को पीछे हटना पड़ा। अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.