उन्नाव, मई 5 -- शिव विनीत वाजपेई उन्नाव। जिला अस्पताल के मनोरोग विभाग में अब एमबीसीटी और सीबीटी थेरेपी की सुविधा मिल सकेगी। इससे मरीजों को मनोरोग से उबरने में मदद मिलेगी। मौजूदा समय मनोरोग विभाग में करीब एक सैकड़ा मरीजों को यह थेरेपी दी जा रही है। इससे कई मरीजों की मानसिक स्थिति में सुधार भी हो रहा है। अनियमित दिनचर्या, तनाव के चलते लोग अवसाद की चपेट में आ रहे हैं। इनमें काफी संख्या में युवा शामिल हैं। जिला अस्पताल के मनोरोग विभाग रोजाना करीब 25 से 30 नए मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक है। इनकी मनोस्थिति की जांच करने के लिए यहां काउंसलिंग की जाती है। इसके लिए यहां काउंसलर सरस्वती रानी की तैनाती है। वह बताती हैं कि काउंसलिंग के दौरान पता चलता है कि परिवारिक कारणों के चलते महिलाओं में पुरुषों की...