गोरखपुर, सितम्बर 28 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. उदय प्रताप सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। 92 वर्षीय प्रो. सिंह पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अध्यापन कार्य में आने के बाद से ही उनका पूरा जीवन गोरक्षपीठ और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को समर्पित रहा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री रविवार को उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे। मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी प्रो. यूपी सिंह का जन्म एक सितंबर 1933 को हुआ था। वह उन विरले लोगों में शामिल रहे, जिन्हें गोरक्षपीठ के लगातार तीन पीठाधीश्वरों के सान्निध्य में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। गणित विषय के विद्वान रहे स्वर्गीय यूपी सिंह की बतौर शिक्षक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.