श्योपुर, अप्रैल 28 -- मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में सोमवार को दलित समाज के एक युवक के शव का अंतिम संस्कार करने से रोके जाने पर तनाव फैल गया। बताया जाता है कि इलाके के दबंगों ने दलित युवक के शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इसके बाद दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। दलित समाज के लोग पीड़ित की डेड बॉडी को सड़क पर रखकर पथराव किया। मौके पर विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा भी पहुंचे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लीलदा गांव के जगदीश जाटव बेंगलुरु में प्राइवेट नौकरी करते थे। पांच दिन पहले एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे उनकी डेड बॉडी गांव लाई गई। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस पर रावत समाज के लोगों ने आपत्ति जताई। फिर लोगों ने डेड बॉडी को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.