भोपाल, मार्च 22 -- मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग की मानें तो बीते 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं जबकि रीवा संभाग के जिलों में कुछ जगहों पर और शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस खरगौन में रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस गिरवर (शाजापुर) और नौगांव (छतरपुर) में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.