भोपाल, सितम्बर 21 -- मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर बरकरार है। बीते 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। ग्वालियर, चंबल, सागर, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में कुछ जगहों पर बारिश हुई है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में कई जगहों पर अच्छी बारिश देखी गई है। मौसम विभाग ने सूबे के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी और धार जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक और झंझावात के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान ही सूबे के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, अलीराजपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.