भागलपुर, जनवरी 7 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रेलवे स्टेशन से कोतवाली चौक को जोड़ने वाले महावीर प्रसाद द्विवेदी रोड पिछले कई वर्षों से जगह-जगह टूटी है। इस रास्ते आवागमन करने वाली बड़ी आबादी को काफी परेशानी होती है। इस इलाके में बिजली के पोल और सड़क के ऊपर तार का मकड़जाल बना हुआ है। कई वर्ष पूर्व इलाके में सीसीटीवी लगने के बाद भी आज तक कैमरा का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इसको लेकर हिन्दुस्तान अखबार के अभियान बोले भागलपुर के तहत स्थानीय निवासियों और दुकानदारों से बात कर समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसको लेकर कई दवा विक्रेताओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क काफी साल पहले बनी है, जो अब जर्जर हो चुकी है। सड़क के दोनों तरफ दुकानों के आगे अघोषित मोटरसाइकिल पार्किंग बन गई है, जिससे सड़क जाम की समस्या बढ़ गई है। वहीं नगर निग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.