पटना, जनवरी 20 -- एसटीएफ ने एटीएम कार्ड बदल साइबर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गयाजी और बोधगया से गिरफ्तार किया है। आरोपित बिहार और झारखंड के अलावा मध्य प्रदेश (एमपी) में भी ठगी कर चुके हैं। महिला और बुजुर्ग ठगों के निशाने पर होते थे। उनकी पहचान बोधगया निवासी धीरज कुमार, प्रवीण कुमार, गयाजी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले आनंद सिंह और विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। आरोपितों पर राज्य और राज्य से बाहर के थानों मे साइबर ठगी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पटना साइबर थाना में 2024 में दर्ज एटीएम फ्रॉड के केस में आरोपित वांछित थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर ठग गिरोह के सदस्यों ने 2024 में एटीएम कार्ड बदल पटना निवासी के खाते से रुपये की निकासी कर ली थी। इस संबंध में पटना साइबर थाना में केस दर्ज किया गया था। पुलिस तकनीकी सर...