भोपाल, अप्रैल 19 -- मध्य प्रदेश के शाजापुर में मां राजराजेश्वरी माता मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन के साथ फूल विक्रेताओं का विवाद हिंसक हो गया। इस दौरान दो महिलाओं ने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हार फूल व्यवसायी अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगे। इससे हाईवे पर चक्काजाम की स्थिति बन गई। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे प्रशानिक अधिकारियों और पुलिस ने हालात पर काबू पाया। यातायात को सुचारू कराया। अवैध अतिक्रमण के आरोपी दुकानदारों को पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रशासन का कहना है कि आरोपियों ने मंदिर प्रांगण में अवैध गुमटियां लगा रखी हैं। शुक्रवार इसी अतिक्रमण को हटाने पहुंची राजस्व विभाग, नगर पालिका एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.