शहडोल, मार्च 22 -- मध्य प्रदेश के शहडोल में एक आपराधिक मामले में संदिग्ध फिरोज अली को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ के हमले में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें भी आई हैं। इस हमले में 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना रात बुधवार को थाना क्षेत्र में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महाराजगंज जिले से एक पुलिस टीम बुधर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईरानी बाड़ा से फिरोज अली नामक संदिग्ध को गिरफ्तार करने आई थी। जब टीम उसे ले जा रही थी तो उसे छुड़ाने के लिए महिलाओं और पुरुषों के एक समूह ने पुलिस के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज की। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि टीम अली को थाने लाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.