पलामू, सितम्बर 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना की पुलिस ने अवैध खनन व परिवहन करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर चैनपुर थाना के पास शुक्रवार को वाहन जांच की गई। इस क्रम में रामगढ़ की ओर से आ रहे एक ट्रक संख्या जेएच 16 एफ 8579 को रोका गया। जांच में पता चला कि आरोपी कम दर और अधिक अवधि वाले मध्य प्रदेश के चालान का इस्तेमाल कर कई बार खनिज परिवहन किया गया है। जांचोपरांत वाहन को जब्त कर 32 वर्षीस चालक सह गिरिडीह जिले के बागोदर थाना क्षेत्र के यमुनानगर निवासी उपेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने मौके से मध्य प्रदेश का निर्गत चालान भी बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...