मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमपीएस साइंस कॉलेज में शुक्रवार को चलंत पुस्तक प्रदर्शनी सह विक्रय केंद्र का आयोजन हुआ। इसे रामकृष्ण मिशन पुणे के तत्वावधान में लगाया गया। इसमें रामकृष्ण विवेकानंद साहित्य व उपनिषद वेदांत तथा छात्रों व युवाओं के जीवन गठन से संबंधित विभिन्न पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. नलिन विलोचन ने किया। प्राचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और उनके जीवन से संबंधित पुस्तकें सभी शिक्षकों और छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी। इस पुस्तक प्रदर्शनी के आयोजन के समन्वयक भौतिकी विभाग के डॉ. अपूर्व कुमार ने कहा कि ऐसी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन हमेशा कॉलेज परिसर में होते रहना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.