मुरादाबाद, फरवरी 24 -- मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित अंडर-17 अस्मिता खेलो इंडिया फुटबॉल लीग के चौथे दिन एक ही मैच खेला गया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल व मेथोडिस्ट के बीच मैच खेला गया, जिसमें पहले हॉफ में मेथोडिस्ट की आठ खिलाड़ियों ने जज्बे और आत्मविश्वास से टीम पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का कोई गोल नहीं होने दिया। जबकि दूसरे हॉफ में मेथोडिस्ट के खिलाड़ियों के आगे मॉडर्न पब्लिक को गोल करने का कोई अवसर नहीं दिया। इस तरह ये मैच 0-0 की बराबरी पर रहा। निर्णायक मंडल में माधुरी देवी, मुहम्मद फरमान, औरंगज़ेब आलम, सरताज मुमताज रहे। इस अवसर पर एमपीएस के प्रिंसिपल मोहम्मद शकील, निहाल इब्राहीम,कीर्ति पाल, सुशील सिंह,उस्मान खान,आमिर मिर्ज़ा, मुहम्मद फहीम आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.