अररिया, अप्रैल 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। माहेश्वरी सभा के वरिष्ठ सदस्य व समाजसेवी राज कुमार लड्ढा ने बीते दिनों मारवाडी युवा मंच द्वारा आयोजित एमपीएल सीजन -टू क्रिकेट प्रतियोगिता की विनर टीम विक्ट्री वाइपर्स के ऑनर सहित टीम के सभी खिलाड़ियों को समान्नित किया। इस मौके पर आयोजनकर्ता राज कुमार लड्ढा ने बताया कि शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट में सफल होने पर विक्ट्री वाइपर्स के ओनर शुभम फिटकरीवाला,कप्तान बादल मूंदड़ा सहित अन्य सभी खिलाड़ियों को टॉफी व मेडल देकर समान्नित किया गया। इसके अलावे शानदार प्रतियोगिता आयोजन के लिए मारवाडी युवा मंच के अध्यक्ष गौरव जैन, मनमोहक अंदाज में कॉमेंट्री करने के लिए आदर्श गोयल को भी पुरष्कृत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.