कन्नौज, मार्च 24 -- तालग्राम, संवाददाता। माधोनगर प्रीमियर लीग मैच में सातवें दिन गुरसहायगंज और सौरिख के बीच 14वां लीग मैच खेला गया। इस लीग मैच में गुरसहायगंज की टीम के कैप्टन टुकटुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 20 ओवरों के निर्धारण मैच में गुरसहायगंज की टीम ने 8 विकेट पर 144 रन बनाए। गुरसहायगंज टीम की तरफ से सबसे अधिक 49 रन राहुल ने बनाए और बोलिंग करते हुए दो विकेट लिए। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं आकाश ने 24 व दीपक ने 28 रन के साथ दो विटेक भी झटके। 144 रनों का पीछा करने उतरी सौरिख की टीम 10 ओवरों में 61 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भाकियू (भानू) गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया ने मैन ऑफ दा मैच राहुल को ट्रॉफी भेंट की। मैच जीतने पर उन्होंने गुरसहायगंज टीम के खिलाड़ियों बेहतरीन प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.