मुजफ्फर नगर, जनवरी 9 -- शुक्रवार को शहर के कई मोहल्लों में टंकियों से दूषित पानी आने पर हाहाकार मच गया। मोहल्ला अवध विहार, मीनाक्षीपुरम और कम्बल वाली गली में दूषित और गंदा पानी आने से लोग काफी हलकान और इन्द्रोर की घटना को लेकर भयभीत भी बने हुए है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पालिका के जलकल विभाग को दी। एई अनुज कुमार के द्वारा तत्काल प्रभाव से दो मोहल्लों की पेयजलापूर्ति में सुधार कराया गया, वहीं कम्बल वाली गली की पानी सप्लाई में सुधार के प्रयास किए जा रहे है। इंद्रोर की घटना को लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर बना हुआ है। उधर नगरवासी काफी भयभीत बने हुए है। शहर के तीन मोहल्लों में टंकियों से गंदा पानी आने से मोहल्लेवासियों में हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि पावर कारपोरेशन के द्वारा मोहल्ला अवध विहार में एक पोल लगाया गया है। इस दौरान पानी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.