इटावा औरैया, जनवरी 9 -- सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अवसर पर एमनीव विजन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ ट्रैफिक राम गोपाल शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन हमें केवल दंड से ही नहीं बचाता, बल्कि यह हमारे परिवार की खुशियों, भविष्य और जीवन की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। विशिष्ट अतिथि ट्रैफिक इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी रोजमर्रा की आदतों से जुड़ी हुई है। छोटी-छोटी सावधानियां हमें बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकती हैं। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क पर बरती गई एक छोटी सी...