विकासनगर, फरवरी 11 -- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने बुधवार को रामपुर-शंकरपुर और ढकरानी में 25 बीघा भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। लोगों ने बिना ले आउट पास करवाए अवैध प्लॉटिंग की थी। प्राधिकरण ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कॉलोनाइजर को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। एमडीडीए को दोनों स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। एमडीडीए की टीम सबसे पहले रामपुर-शंकरपुर पहुंची, जहां 10 बीघा भूमि पर अवैध रूप प्लॉटिंग की जा रही थी। भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ ध्वस्त किय गया। उसके बाद टीम ढकरानी अस्पताल के पास पहुंची। यहां 15 बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध प्लॉटिंग करने वाले लोगों नोटिस जारी किए गए हैं। टीम में सहायक अभियंता शशांक सक्...