देहरादून, जनवरी 29 -- देहरादून। एमडीडीए ने शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है। प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को प्रगति विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माणों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की प्रभावी कार्रवाई की। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देश पर एमडीडीए की टीम प्रगति विहार पहुंची। यहां लेन संख्या-06 में बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माण को नियमानुसार सील कर दिया गया। वहीं, इसी क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए टिन शैड को चिन्हित कर मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता निशांत कुकरेती और अवर अभियंता जयदीप राणा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.