चाईबासा, मई 12 -- गुवा। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामा पाण्डेय के नेतृत्व में यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल ने सेल, बीएसएल, बोकारो के कार्यपालक निदेशक (एच.आर.) प्रभारी से मुलाकात कर गुवा स्थित सेल कर्मियों, सप्लाई एवं ठेका श्रमिकों तथा अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु 23 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इन सारी समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के कार्यालय में सेल के मजदूरों के साथ रविवार देर शाम को बैठक की गई। बैठक के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने एमडीओ के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा है कि गुवा सेल खदान में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ एमडीओ का पुरजोर विरोध करती है। गुवा सेल खदान में एमडीओ को लागू नहीं होने दी जाएगी। चाहे इसके लिए हमें सेल का चक्का जाम क्यों न करना पड़े। श्री पांडे ने कहा कि गुवा अयस्क खान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.