मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सहारनपुर रोड स्थित गांव मलीरा के ग्रामीण व भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने एमडीए के जेई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इन सभी का आरोप था कि जेई ने मलीरा गांव में दुकान निर्माण के एवज में लाखों की रिश्वत ले ली और अब उल्टे निर्माणकर्ता को अवैध निर्माण कराने के नाम पर नोटिस जारी कर दिया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा चलता रहा। बाद में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धरने पर बैठ गए। धरने की जानकारी मिलने पर एमडीए की उपाध्यक्ष एवं सचिव ने लिखित शिकायत के आधार पर जांच कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। जानकारी के अनुसार मलीरा गांव में विश्वास त्यागी पांच-छह दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। बताया जाता है ...