पाकुड़, फरवरी 14 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव व सीओ संजय कुमार सिंहा ने 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले एमडीए-आईडीए फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के शत-प्रतिशत सफल आयोजन को लेकर अलग-अलग धर्मों के धर्मगुरूओं, पादरी, मौलवी, ग्राम प्रधान, गुड़ैत, परगनैत, योगमाझी, प्राणिक, नायकी, तथा रूरल प्रैक्टिसनर के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित सभी को स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। साथ ही सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में उनके धर्मों से संबंधित जुड़े समाज के लोगों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि फाइलेरिया की दवा खाने से संबंधित किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यह दवा बिल्कुल सुरक्षित है। तथा इसका कोई साइड इफेक...