बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- एमडीए अभियान का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण, लाभुकों से लिया फीडबैक बिंद प्रखंड में घर-घर जाकर ली जानकारी फोटो : बिंद टीम : बिंद में एमडीए अभियान का लाभुकों से फीडबैक लेती केंद्रीय टीम। बिहारशरीफ/बिंद, निज संवाददाता। जिला के 11 प्रखंडों में 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान (एमडीए) चल रहा है। बिहारशरीफ शहरी व ग्रामीण इलाकों में चल रहे अभियान की केंद्रीय टीम ने दौरा कर लाभुकों से फीडबैक लिया। टीम में स्वास्थ्य विभाग (फाइलेरिया) की संयुक्त निदेशक सह प्रमुख डॉ. रिंकू शर्मा, लैब टेक्नीशियन प्रीति शर्मा, इंसेक्ट इंस्पेक्टर जुगल किशोर मीणा, मलेरिया इंस्पेक्टर राज कुमार, राज्य फाइलेरिया परामर्शदाता डॉ. अनुज सिंह रावत व डब्ल्यूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. सौरभ तारक थे। उन्होंने सदर अस्पताल में एमडीए बूथ की कार्यप्रणाली, फ...