पाकुड़, दिसम्बर 3 -- प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सोलपटिया में मंगलवार को अभिभावकों ने खराब चावल बच्चों को खिलाए जाने का आरोप लगाते हुए विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। विद्यालय के बच्चों को पिछले तीन दिनों से मध्यान भोजन में सड़ा हुआ चावल पड़ोसा जा रहा था। बच्चों के अभिभावक मधु देवी, पिंकी देवी, चुमकी देवी समेत अन्य ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से विद्यालय में सड़ा हुआ चावल मध्यान भोजन में बच्चों को खिलाया जा रहा था। एक-दो दिन तक बच्चों ने हल्का-फुल्का चावल विद्यालय में खाया जिसके बाद एक-दो बच्चों का पेट खराब हो गया। इस विद्यालय में दो शिक्षक हैं प्रधान शिक्षक महादेव पाल एवं सहायक शिक्षक विनय कुमार ठाकुर पदस्थापित है। तीन दिन तक छुट्टी में रहने के बाद सहायक शिक्षक मंगलवार को विद्यालय में थे, जबकि प्रधान शिक्षक छुट्टी में थे। इस विद्या...