कुशीनगर, फरवरी 26 -- तुर्कपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड दुदही के संविलयन विद्यालय मछरिया दलजीत कुंवर में मध्याह्न भोजन न करने पर प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं को पिटाई करने का आरोप छात्राओं समेत अभिभावकों ने लगाया है। इसे बीएसए ने गंभीरता से लेते हुये बीईओ के माध्यम से प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मंगलवार को स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में मीनू के अनुसार सोमवार को रोटी व सब्जी बनना था, लेकिन विद्यालय में चावल-सब्जी बना था। इसके बाद ज्योति, रागिनी, सोनम, अन्नू, अमित, सलोनी, सोनाली व मंटू आदि दोपहर में भोजन करने घर चले गए। बच्चे जब घर से वापस स्कूल पहुंचे तो प्रधानाध्यापक ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। बच्चे छुट्टी के बाद घर पहुंचे तो इसकी सूचना पर परिवारीजनों को मिलने पर आक्रोशित हो गये। मंगलवार की सुबह परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.