कटिहार, फरवरी 8 -- समेली,एक संवाददाता आदर्श मध्य विद्यालय खैरा में मध्याह्न भोजन योजना के चावल गबन मामले में प्रखंड प्रमुख अनुकंपा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रखंड स्तरीय नियोजन इकाई की बैठक में जांच प्रतिवेदन के आलोक में लिए गए निर्णय को अनुमोदित किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक भोला प्रसाद मंडल को निलंबित करने एवं उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के आलोक में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर एमडीएम चावल के गबन, विचलन, एमडीएम पंजी में ओवरराइटिंग, बिना स्टॉक प्राप्त हुए स्टॉक रजिस्टर में इंट्री तथा अभिलेखों में गलत मंशा से छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप प्रमाणित पाए गए हैं। साथ ही अवशेष चावल की मात्रा में नियमों के विपरीत मनमाने ढंग से प्रविष्टि करने की बात भी सामने आई है। नियोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.