नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बाहरी दिल्ली जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुरुवार को एमटीएनएल की केबल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपियों आबिद, राज कुमार, पिंटू कुमार और सिद्धार्थ के पास से 5015 किलोग्राम पीवीसी केबल और एक गाड़ी बरामद की गई है। आरोपी केबल चोरी कर बेचने के प्रयास में थे। पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर पुलिस की विशेष टीमों को गश्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इंस्पेक्टर श्याम सुंदर की टीम को गश्त के दौरान इलाके में केबल चोरी करने वाले गिरोह के मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद एएसआई दिलबाग, एएसआई मंजीत, कांस्टेबल विजय और मंजीत की टीम स्वर्ण पार्क फेज-2 स्थित एक गोदाम के पास पहुंची। वहां गिरोह के सदस्य एक गाड़ी में पीवीसी केबल लोड कर रहे थे। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.