बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय इंटरमीडिएट परीक्षा के बीच ही शिक्षा विभाग ने एमजेके कॉलेज के केंद्राधीक्षक को बदल दिया है। हालिया वर्षों में ऐसा पहला मामला देखने को मिला है जब बीच परीक्षा में केंद्र अधीक्षक को बदल दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में परीक्षा केंद्र पर मिली गड़बड़ी के आलोक में की गई है। डीईओ ने बिहार बोर्ड को मामले से अवगत कराते हुए नए केंद्राधीक्षक का नाम भी भेज दिया है। बताया गया है कि यह परिवर्तन प्रशासनिक कारणों से किया गया है। जिसमें एमजेके कॉलेज के केंद्राधीक्षक रहे अमित कुमार मिश्रा को हटा कर उनकी जगह यूएचएस जगदीशपुर, नौतन के एचएम जितेंद्र प्रसाद को नया केंद्राधीक्षक बताया गया है। हालांकि जिलाधिकारी के निरीक्षण में दो परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी मिली थी। जिसके लिए एमजेके कॉलेज व विपिन उच्चतर ...