हाथरस, सितम्बर 28 -- हाथरस। शहर के एमजी पॉलिटेक्निक के मैदान पर रावण के पुतले का दहन होगा। इस दौरान खासी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मैदान पर साफ सफाई का काम तेजी से चल रहा है।शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। हर साल की भांति इस साल भी विजयदशमी के मौके पर दो अक्तूबर को आगरा अलीगढ मार्ग स्थित एमजी पॉलिटेक्निक के मैदान पर देर शाम रावण के पुतले का दहन होगा। मैदान पर काफी समय से जलभराव हो रहा था। रावण दहन को लेकर पालिका के द्वारा विशेष साफ सफाई की जा रही है। शनिवार को रावण दहन स्थल का एडीएम, सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। साफ सफाई के साथ वहां बैरिकेटिंग आदि को लेकर जानकारी की। प्रवेश व मुख्य द्वार के बारे में जानकारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.