जमशेदपुर, मार्च 7 -- जमशेदपुर। एमजीएम हॉस्पिटल डिमना में जल्द से जल्द सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। ऐसा मरीजों की संख्या लगातार बढ़ाने के कारण किया जाएगा। अभी अस्पताल में विभिन्न ओपीडी के पास बैठने की जगह की कमी, जांच केंद्र में कर्मचारियों की कमी, वहीं ऑपरेशन थिएटर से जुड़े कर्मियों की भी कमी है। इन संसाधनों को बढ़ाने से बढ़ती जा रही मरीजों की संख्या को और बढ़ाया जा सकेगा और साक्षी स्थित एमजीएम अस्पताल पर मरीजों की संख्या घटेगी। इससे अस्पताल को डिमना में शिफ्ट करने में आसानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...