बोकारो, मई 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर 4 एफ के विद्यार्थियों ने आईआईएम बोधगया बिहार में 4 से 8 मई तक हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स गतका प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक हासिल कर स्कूल व बोकारो का मान बढ़ाया। बालिका वर्ग के टीम इवेंट में स्कूल की जेबा नाज व साक्षी श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता। झारखंड बालिका वर्ग की टीम ने फाइनल मैच में महाराष्ट्र को 81-43 अंक से पराजित कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। प्रधानाध्यापक फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा जेबा नाज व साक्षी श्रीवास्तव ने अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इससे पूर्व झारखंड बालिका वर्ग की टीम ने क्वार्टर फाइनल में राजस्थान को 55-32 व पंजाब को 64-56 अंक से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में संघर्षपूर्ण मुकाबले में झारखंड की टीम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.