किशनगंज, फरवरी 9 -- किशनगंज। संवाददाता राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का रविवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल बीएसएफ गेस्ट हाउस से निकल कर एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। कॉलेज परिसर में उनके आगमन पर उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल,माता गुजरी यूनीवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत और अन्य लोगों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इसके पश्चात राज्यपाल उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के आवास पर आयोजित अल्पाहार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने राज्यपाल को माता गुजरी का तैल चित्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। मौके पर माता इन्दू जायसवाल, माता गुजरी यूनीवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत, डॉ. चांदनी सहगल भी मौजूद थे। करीब एक घंटे तक राज्यपाल श्री खान ...