जमशेदपुर, मार्च 20 -- जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल में गुरुवार को फिर हंगामा हो गया। सूचना पाकर समाजसेवी विमल बैठा एवं अस्पताल के कई चिकित्सक वार्ड में पहुंचे और परिजनों को समझ कर शांत कराया। बताया जाता है कि, बारीगोड़ा निवासी रामचंद्र दास की पत्नी इंदू देवी को 15 दिनों पूर्व पेट में शिकायत के कारण एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर ने टांका खुला छोड़ दिया जिससे शरीर में इन्फेक्शन हो गई और महिला लगातार पेट दर्द से परेशान है। इससे परिजन भड़क उठे और अस्पताल अधीक्षक से शिकायत की। अधीक्षक ने कहा कि जांच के बाद डॉक्टर पर कार्रवाई होगी। इससे पूर्व महिला के टांके को ठीक कर दवा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.