जमशेदपुर, फरवरी 20 -- एमजीएम अस्पताल के जन्म-मृत्यु आंकड़ा विभाग में चार कर्मचारियों का वेतन काम में लापरवाही के कारण रोक दिया गया है। उपायुक्त ने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के आंकड़े की जानकारी ली थी। सैकड़ों लोगों का आवेदन लंबित होने की सूचना पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई थी। उपायुक्त के निर्देश पर ही अस्पताल में जन्म-मृत्यु विभाग के कर्मचारी जयराम महतो, जयराम मुर्मू, सोनू सिंह और रविंद्रनाथ मार्डी का वेतन रोक दिया गया। सूचना के अनुसार, प्रशासनिक जांच के दौरान हर बार जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही के कारण कर्मचारियों को फटकार लगती थी। अस्पताल प्रबंधन से भी लोगों ने कई बार समय से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिलने की शिकायत की थी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उपायुक्त के अगले आदेश तक एमजीएम में चारों का वेतन रुका रहेगा। इ...