रांची, फरवरी 20 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि कि एमजीएमएमसीएच, जमशेदपुर के नए भवन में पानी की व्यवस्था छह माह में दुरुस्त कर ली जाएगी। इसके लिए टाटा स्टील के डायरेक्टर, नगर आयुक्त और उपायुक्त से उन्होंने बात की है। पानी की आपूर्ति के लिए टाटा स्टील ने एग्रीमेंट करने की बात कही है। स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र में विधायक सरयू राय के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जल संकट के स्थायी समाधान के लिए महाविद्यालय परिसर में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के अधिष्ठापन के लिए लगभग नौ करोड़ की राशि मानगो नगर निगम को उपलब्ध करा दी गयी है। परियोजना का कार्य प्रगति पर है। इसे बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री ने पानी की समस्या के लिए पूर्व की रघुवर सरकार को जिम्मेवार बताया। कहा कि उस स...