जमशेदपुर, फरवरी 8 -- धालभूम एसडीओ ए. मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के गौड़गोड़ा में अवैध खनिज भंडारण के खिलाफ छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 7000 सीएफटी बालू और 2000 सीएफटी चिप्स जब्त किए गए, जो बिना वैध अनुमति के संग्रहित किए गए थे। प्रशासन के अनुसार यह भंडारण लंबे समय से अवैध रूप से किया जा रहा था। छापेमारी के बाद आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ एमजीएम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने जब्त सामग्री को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर अभिजीत मजुमदार सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। एसडीओ ए मिश्रा ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.