जमशेदपुर, मार्च 10 -- जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल डिमना में तीन विशेष गंभीर बीमारी के ओपीडी जल्द खुलेंगे। इसके लिए डॉक्टर को अस्थाई तौर पर नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को एमजीएम अस्पताल साकची में वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें हृदय रोग, न्यूरो फिजिशियन और कैंसर रोग से जुड़े करीब आधा दर्जन डॉक्टर ने साक्षात्कार दिया। इस साक्षात्कार में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर डी हांसदा, अधीक्षक डॉक्टर आरके मंधान, सर्जरी विभाग के डॉक्टर केके सिंह मेडिसिन विभाग के डॉ. बलराम झा और जिला प्रशासन के एक पदाधिकारी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.