जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- एमजीएम अस्पताल डिमना में ओपीडी का समय बदल गया। अब ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इस संबंध में उपायुक्त ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया। अभी सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर तीन बजे से पांच बजे तक ओपीडी चल रही थी। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। सबसे अधिक परेशानी दूर से आने वाले मरीजों को होती थी, जो दोपहर में अस्पताल पहुंच पाते थे। तबतक ओपीडी बंद हो जाती थी। इसलिए वे दूसरी पाली तीन बजे से पांच बजे के बीच ही डॉक्टर से मिल पाते थे। जांच और उसकी रिपोर्ट के लिए उन्हें दो-तीन बार और आना होता था। तीन लाख मरीजों को सलाना होगा लाभ मरीजों के दर्द को देखते हुए आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने ओपीडी का समय बदले अभियान चलाया। इसके बाद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मरीजों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए समय बदल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.