जमशेदपुर, मई 20 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल का कोरिडोर गिरने एवं चार मरीजों की मौत मामले पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान ले लिया है। आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए शिकायत वाद दर्ज किया है। इस मामले में आयोग ने झारखंड मानवाधिकार संगठन (जेएचआरसी) के प्रमुख मनोज मिश्रा को जानकारी दी है। मनोज मिश्रा ने बताया कि अस्पताल का कोरिडोर गिरने के मामले पर उन्होंने आयोग से शिकायत करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी थी। उसमें पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई थी। साथ ही दोषियों पर आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए कहा गया था। मनोज मिश्रा ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत झारखंड उच्च न्यायलय एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी की है। मनोज मिश्रा ने सवाल उठाया है कि साकची स्थित करीब 70 वर्ष पुराने जर्जर अस्पताल बिल्डिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.