जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर । एमजीएम अस्पताल साकची के कुछ अन्य विभागों को जल्द ही डिमना स्थित अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन का निर्देश मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और अस्पताल के अधीक्षक ने बैठक कर विभाग अध्यक्षों को जल्द से जल्द निर्देशित किया है कि वह विभागों को शिफ्ट करें। इसके लिए उन लोगों ने 24 मार्च का समय भी दिया था लेकिन अभी तक विभाग शिफ्ट नहीं हुए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मनोविज्ञान तथा चर्म रोग विभाग के अलावा ब्लड बैंक को शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ पैथोलॉजी को भी शिफ्ट किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.