जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- एमजीएम अस्पताल डिमना में सोमवार से ओपीडी का समय बदल गया। अब यहां पहली पाली में ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे इलाज किया जाएगा, वहीं दूसरी पाली में शाम में 3 बजे से 5 बजे ओपीडी चलेगी। राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय के आदेश पर अधीक्षक ने इस आशय का निर्देश जारी किया है। पहले नए अस्पताल में ओपीडी एक पाली में सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलती थी। ओपीडी का समय बदलने से कोल्हान के ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को सहूलियत होगी। अभी साकची के एमजीएम अस्पताल में ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे और अपराह्न 3 से 5 बजे तक चलती है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 अक्तूबर को एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में नए अस्पताल भवन का उद्घाटन किया था। इसके बाद मरीजों की सुविधा में 16 डॉक्टरों के सहारे आठ विभागों (प्रसूति, शिशु, मेडिसिन, हड्डी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.