पलामू, जुलाई 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नीट के सफल छात्रों, 12वीं व दसवीं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल अरुण बारा, डॉ जयकुमार व गुरवीर सिंह थे। नीट में सफल छात्रों, 12वीं व दसवीं में स्थान प्राप्त छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। नीट में सफल छात्रों में सागर कुमार, अभिषेक रंजन, मुस्कान व शिवानी गिरी सम्मिलित थे। 12वीं विज्ञान में आयूषी त्रिपाठी, प्राची त्रिपाठी, सुमन यादव, ऋचा श्रावणी, वर्तिका जबकि वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान अदिति प्रिया, शिवांगी दुबे, आकृति अग्रवाल, दिया राज व राजनंदिनी कुमारी को सम्मानित किया गया।दसवीं कक्षा में आदित्य कुमार तिवारी, अनामिका कुमारी, क्षितिज ...