मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में नसबंदी के लिए 17 से 21 मार्च तक प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में नसबंदी की आधुनिक तकनीक के बारे में बताया जायेगा। एसकेएमसीएच के डॉ. अभिषेक कुमार प्रशिक्षण देंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन सेवाओं को प्रभावी बनाना और पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित करना है। एनएसवी तकनीक बिना चीरा और टांके के नसबंदी की प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाती है। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी चिकित्सक अपने-अपने क्षेत्रों में इस सेवा को सुलभ बनाने में योगदान देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.