पीलीभीत, मई 11 -- पूरनपुर/माधोटांडा। गर्भपात के दौरान बरती गई लापरवाही से एक महिला जिंदगी और मौत से बरेली में जूझ रही है। वहीं प्रसव के दौरान हालत बिगड़ने पर मुख्यालय ले जाने पर जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने पुलिस टीम के साथ दोनों अस्पतालों में नोटिस चस्पा की है। दोनों को आज प्रपत्रों के साथ बुलाया गया है। कस्बा स्थित नेशनल अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया था। गर्भपात के बाद महिला की हालत बिगड़ गई थी। उसको मुख्यालय ले जाया गया। वहां से बरेली रेफर कर दिया गया। जहां पर उसे गहन चिकित्सा में रखा गया है। इसके अलावा कस्बा के ही एक अन्य अस्पताल में प्रसव के दौरवा जच्चा- बच्चा की हालत बिगड़ने का मामला भी सामने आया था। सोशल मीडिया पर बताया गया कि मुख्यालय ले जाने के दौरान दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.