रांची, जनवरी 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूल ऑफ आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी के शैक्षणिक सत्र 2025-2027 में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। किसी भी संकाय से स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी इसमें प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, स्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को भी आवेदन करने की पात्रता दी गई है। संस्थान में सीटों की कुल संख्या 60 निर्धारित है। नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी चांसलर पोर्टल https://www.jharkhanduniversities.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस विषय में डिग्री प्राप्त करने के उपरांत विद्यार्थियों के लिए करियर की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं। छात्र राज्य सरकारों के पुरातत्व विभागों, संग्रहालयों, भारतीय पुरातत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.